फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   घर मे सोई दलित महिला से दुष्कर्म

घर मे सोई दलित महिला से दुष्कर्म

Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
घर मे सोई दलित महिला से दुष्कर्म
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर में सो रही दलित महिला के साथ दबंग ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचते आरोपित फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

धानापुर अवहीं मार्ग पर स्थित एक गांव की मुसहर बस्ती में महिला अपने कमरे में सो रही थी। रात 11 बजे के करीब डबरिया गांव निवासी बंटी सिंह महिला के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर जब तक आस पास के लोग जुटते, आरोपी फरार हो गया। महिला के परिवार वालों ने रात में ही सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

प्रभारी सीओ सकलडीहा राज कुमार कुकरेती ने बताया कि बंटी सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कर आगे की करवाई की जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे भी मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस के संरक्षण में जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed