{"_id":"5962804e4f1c1be6538b45a4","slug":"201499627598-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव में शनिवार की रात दस बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जानकारी मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार की पत्नी प्रेमा देवी (26) की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को देने के साथ ही मृतका के मायके वालों को दे दी। जानकारी के बाद मायके पक्ष के लोग जगदीशसराय पहुंचे गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों का आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मेरी पुत्री की हत्या कर दी है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना था कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। जगदीशसराय पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। कोतवाल एके चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस कार्यवाही कर रही है।