फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ससुराल पक्ष पर लगाया दामाद की हत्या का आरोप

ससुराल पक्ष पर लगाया दामाद की हत्या का आरोप

Wed, 09 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर लगाया दामाद की हत्या का आरोप

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर में 31 दिसंबर की रात एक युवक का शव पाया गया था। सोशल मीडिया पर मृतक का शव वायरल होने के बाद मंगलवार को उसकी शिनाख्त मिर्जापुर के ओमप्रकाश के रूम में हुई। थाने पर पहुंचे उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा है। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।

मिर्जापुर जिले के मीरपुर, जमालपुर निवासी ओमप्रकाश के पिता सरजू ने बताया कि उसके पुत्र की शादी वर्ष 2012 में दुलहीपुर निवासी लालचंद की पुत्री मीरा से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों को एक पुत्र हुआ। इसके बाद पति-पत्नी में अनबन होने लगी। पिछले कुछ माह से मीरा मायके में ही रह रही थी। घटना वाले दिन 31 दिसंबर को वह ससुराल गई और पति को लेकर मायके चली आई। उसी दिन रात के लगभग आठ बजे ओमप्रकाश जीटी रोड के किनारे मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके शव को कोतवाली ले आई। यहां उसकी शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इसपर पुलिस ने शव का फोटो खींचकर अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश की मौत किसी वाहन के धक्के से हुई थी। घटना में नया मोड़ तब आया जब पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल किया गया। फोटो से शव को पहचान कर सरजू व उसके अन्य परिजन थाने पहुंच गए और मीरा के घर वालों पर ओमप्रकाश की हत्या का आरोप लगाने लगे। वहीं मीरा के घरवाले इसे दुर्घटना में हुई मौत ही बता रहे थे। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed