{"_id":"5aaacaa54f1c1bb8758b5afa","slug":"191521142437-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आरटीओ कार्यालय संचालकों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आरटीओ कार्यालय संचालकों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की तैयारी
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। यूपी-बिहार स्थित नौबतपुर बार्डर पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन पेपर बनाने के मामले में पकड़े गये चार आरोपितों पर पुलिस अब गैंगेस्टर लगाने की तैयारी में है। पुलिस पकड़े गए लोगों के अलावा उनके सरगना की तलाश में जुटी है जिससे कि इस गोरखधंधे पर लगाम लगाई जा सके।
12 मार्च को क्राइम ब्रांच और सैयदराजा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नौबतपुर के आसपास टेंटों में फर्जी डीएल और वाहनों के रजिस्ट्रेशन पेपर बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपितों का गिरफ्तार किया था। इसमें पकड़े आरोपी याकूब अंसारी, अखिलेश शर्मा, धीरज सिंह, अशोक राजभर के पास से लपैटाप, विभाग की मुहर, सादे रजिस्ट्रेशन पेपर, प्लास्टिक के चिप लगे डीएल बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। मामला गंभीर देख इन सभी पर पुलिस ने गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई का मन बना लिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस अवैध कारोबार को करने वालों पर नकेल कसने के लिए गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है।