फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वार्षिक निरीक्षण में पुलिस मित्र बनाने का दिया निर्देश

वार्षिक निरीक्षण में पुलिस मित्र बनाने का दिया निर्देश

Mon, 05 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक निरीक्षण में पुलिस मित्र बनाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
मुगलसराय। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को मुगलसराय कोतवाली में मालखाने, शस्त्र एवं रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके पूर्व कोतवाली में गारद द्वारा दी गई सलामी पर गारद पार्टी को अभ्यास करने का निर्देश दिया। बाद में पुलिस चौकीवार रजिस्टर बनाये जाने के लिए कहा जिसमें संबंधित क्षेत्र के अपराधियों का संपूर्ण विवरण हो। उन्होंने आम नागरिकों में से सौ लोगों को पुलिस मित्र बनाने का निर्देश भी दिया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह निरीक्षण के लिए रविवार की शाम पांच बजे मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। जहां सबसे पहले एसआई धीरेन्द सिंह ने गारद पार्टी के साथ उन्हें सलामी दी। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण पार्टी को अभ्यास करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में मौजूद शहरवासियों से वार्ता की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में मौजूद समस्त एसआई को पुलिस चौकीवार एक रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। बताया कि जिसमें समस्त अपराधियों का विवरण अंकित होगा साथ ही क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की वास्तविक स्थिति की भी जानकारी होगी। वहीं नगर में हर रोम शाम को छह से रात्रि साढ़े आठ बजे तक पैदल गश्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने शस्त्र, मालखाने व अन्य समस्त रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल शिवानंद मिश्रा, निरीक्षक योगेन्द्र यादव, एसआई मनोज तिवारी, मनोज पांडेय, पीपी श्रीवास्तव, राकेश सिंह, विपिन सिंह सहित चंद्रकांत तिवारी डब्बा, राजेश जायसवाल, नायाब अहमद, डा. विश्वनाथ, संजीवन रजक, विक्की, आशीष, नरेन्द्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed