फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

Mon, 01 Apr 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत चौरहट गांव में रविवार की सुबह विवादित भूमि पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।

गांव निवासी
चौरहट गांव निवासी नसीम अहमद की माता रेहाना बेगम (65) पत्नी मैनुद्दीन की शनिवार की देर रात इंतकाल हो गया। परिवार के सदस्य रविवार की सुबह मकान के समीप ही जमीन में शव दफनाने पहुंच गए। यह देख पट्टीदारों ने उस भूमि के अपना बताकर शव दफनाने से रोक दिया। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस बीच सूचना पाकर कोतवाल शिवानंद मिश्र, जलीलपुर चौकी प्रभारी विपिन सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। नसीम ने बताया कि मेरे साथ शब्बीर, फैयाज, एजाज, सुड्डू, वाहिद आदि की आराजी नंबर 14 की पौने सोलह बिस्वा भूमि है। बगल के रहवासी जुनेद ने रास्ते की भूमि पर दरवाजा लगा दिया है। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं जुनेद ने बताया कि एसडीएम कोर्ट के बाद कमिश्नरी में शिकायत की गई है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद दो घंटे तक पंचायत हुई। इसके बाद नसीम की माता को खोदे गए कब्र में दफन कराया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed