फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sat, 30 Mar 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत
चंदौली। मुख्यालय स्थित चंदौली-मझवार स्टेशन के सामने नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार अधेड़ ट्रक के दोनों पहियों फंस कर तड़पड़ता रहा और वहां जुटे लोगों ने ट्रक के पहिया से अधेड़ को बाहर निकाल रिक्सा ट्राली से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वाराणसी में उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद देर से पहुंची पुलिस के प्रति लोगों ने नाराजगी जताई और इसके पूर्व ट्रक के सीसे तोड़ जाम लगा दिया। मौक पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

शाहबगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव निवासी राजेश सिंह (52) अपनी बाइक मुगलसराय किसी कार्य से गए थे। घर वापस लौटते समय चंदौली- मझवार स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे वे घायल हो गए और ट्रक के दोनों पहियों के बीच फंस गए। वहीं ट्रक चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद आस-पास के लोगों ने मौक पर पहुंच कर किसी राजेश सिंह को ट्रक के पहिये से बाहर निकाला और रिक्सा ट्राली से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां वाराणसी में इलाज के दौरान राजेश सिंह ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त मृतक की पत्नी भी दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। अब परिवार में दो बच्चे रविंश सिंह (22) व विकास सिंह (19)वर्ष है। वहीं पुलिस व 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन दोनों नहीं पहुंच पाए तो इससे नाराज लोगों ने दोनों तफर हाइवे को जाम कर दिया। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर हाइवे को चालू किया और ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed