फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एटीएम कार्ड बदल कर रेलकर्मी के एकाउंट से उड़ाए 25 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदल कर रेलकर्मी के एकाउंट से उड़ाए 25 हजार रुपये

Wed, 30 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर रेलकर्मी के एकाउंट से उड़ाए 25 हजार रुपये
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मी की की सहायता करने के बहाने एक व्यक्ति ने एटीएम बदल कर ठग ने 25 हजार रुपये गायब कर दिए। मोबाइल पर संदेश आने पर रेलकर्मी की पड़ताल की तो रुपये उड़ाने वाला व्यक्ति पकड़ा गया। आस पास के लोगों ने ठग की पिटाई कर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। रेलवे के शास्त्री कालोनी में रहने वाले सहायक लोको पायलट दीपक सिंह गौतम पंजाब नेशनल बैंक से मिले नए एटीएम को एक्टिवेट करने के लिए मंगलवार की शाम पौने पांच बजे रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गया था। वह एक्टिवेट कर रहा था तभी एक व्यक्ति अंदर आया और उसने सहायता करने की बात कही। बातों में आकर दीपक ने एटीएम उस व्यक्ति को दे दिया। उसने एटीएम में कार्ड डाला और कोड भी पूछा। इसके बाद चालाकी से उस व्यक्ति ने अपनी जेबसे दूसरा एटीएम निकाला और नजर बचाकर एटीएम में डाल दिया। इसके बाद उसने बताया कि कार्ड एक्टिवेट हो गया। इस पर दीपक सिंह कार्ड लेकर चल दिया। अभी वह कुछ दूर ही गया था कि उसके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते तीन मैसेज आए। इसमें दस दस और पांच हजार रुपये निकाले जाने की सूचना दी। यह देख उसके होश उड़ गए। वह भागा भागा एटीएम पर पहुंचा और उस व्यक्ति की तलाश करने लगा। तलाश करने पर समीप के ही बैंक आफ इंडिया के एटीएम से सहायता करेन वाला युवक निकलता दिखा। दीपक को देख कर वह भागने लगा। दीपक के शोर मचाने पर आस पास के यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद जीआरीप के हवाले कर दिया। जीआरपी की पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन सिंह निवासी बेगुसराय बिहार बताया। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि युवक बीटेक है। वह एटीएम शाखा में आने वाले की सहायता करने के बहाने इस तरह की ठगी की बात स्वीकार की है। जीआरपी मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed