फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   होटल में खाने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के बाद लहराए असलहे

होटल में खाने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के बाद लहराए असलहे

Thu, 11 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
होटल में खाने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के बाद लहराए असलहे

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड स्थित सुभाष पार्क के सामने एक होटल में बुधवार की शाम छह बजे शराब पी रहे युवकों और होटल कर्मी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों से लोग जुट गए और मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से असलहे लहराए गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। होटल पर मौजूद लोगों का कहना था कि होटल में मौजूद लोगों ने फायरिंग भी की है लेकिन पुलिस इससे इंकार रही है। इस मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर और एक वेटर को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही असलियत सामने आएगी।
जीटी रोड स्थित एक होटल में बुधवार की शाम छह बजे नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी अपने आठ दोस्तों संग पार्टी करने पहुंचा था। बताया जाता है कि होटल के कमरा संख्या 107 में युवक खा पी रहे थे। इस दौरान वेटर ने किसी बात पर आपत्ति जताई तो एक युवक ने उस पर हाथ छोड़ दिया। बात बढ़ती देख मैनेजर समझाने पहुंचा तो व्यवसायियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस पर होटल के सभी कर्मी एकत्र होकर आठों को एक कमरे में बंद कर दिया और कुछ लोगों को बुला लिया। युवकों ने भी अपने परिवार वालों को फोन कर सूचित किया। फोन पर जानकारी मिलते ही व्यापारी पक्ष से भी सैकड़ों लोग पहुंच गए और होटलकर्मियों के पक्ष से भी लोग जुट गए। हंगामा होते देखकर होटल के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और दोनों तरफ से विवाद होने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने असलहे लहराए। सूचना पाकर कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस के आते ही असलहे लहराने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने होटल मैनेजर और एक वेटर को हिरासत में लिया है। सूचना पाकर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल और पूर्व सांसद राम किशुन यादव भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असलहा लहराने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



. पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करते समय युवक झुलसा
शट डाउन मिला किसी पोल का और चढ़ गया किसी दूसरे पोल पर
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसौड़ी गांव में बुधवार की शाम छह बजे बिजली के पोल पर चढ़ कर बिजली का तार जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से संविदा बिजली कर्मी झुलस गया। आनन फानन में उसे नगर के राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीनगर क्षेत्र के चंदाइत गांव निवासी अक्षय लाल (22) पुत्र कुबेर बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में काम कर रहा था। बिसौड़ी गांव के लोगों की शिकायत पर अक्षय शाम पांच बजे गांव में बिजली ठीक करने पहुंचा था। इस दौरान उसने बिजली के पोल पर चढ़ कर तार जोड़ने के लिए उपकेंद्र पर फोन कर शट डाउन लिया। उसने जिस पोल के लिए शट डाउन मांगा, उसका शट डाउन न होकर दूसरे पोल का शट डाउन दे दिया गया। शाम छह बजे अक्षय शट डाउन मानकर पोल पर चढ़ गया और 11 हजार वोल्ट का तार जोड़ने लगा। इस बीच वह करेंट की चपेट में आ गया और धू धू कर जलने लगा। यह देख ग्रामीण सन्न रह गए और बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया। लाइन कटते ही अक्षय अचेतावस्था में नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे एंबुलेंस की सहायता से नगर के राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed