{"_id":"5aa829914f1c1bbe758b5509","slug":"181520970129-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा निवासिनी एक महिला की शनिवार को अबूझहाल में मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्घ दहेज हत्या समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रतेह चौराहा बाजार निवासिनी गुड़िया 30 पत्नी राजेंद्र की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई थी। मौत के संबंध में मृतका के भाई विनोद चौरसिया की ओरह से हलिया थाने में ससुराल वालों के विरुद्ध नामजद शनिवार तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा बराबर गुड़िया को मारा पीटा जा रहा था। छह फरवरी की रात सास अमरावती ससुर राधेश्याम, पति राजेंद्र द्वारा मारा पीटा गया। इससे क्षुब्ध होकर गुड़िया विषाक्त पदार्थ खा ली और उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने शव का दाह संस्कार भी कर दिए। मृतका के भाई विनोद चौरसिया निवासी अंबेडकर नगर जनपद सोनभद्र द्वारा दी गई। तहरीर के आधार पर शनिवार को हलिया थाने में तीन के विरुद्ध उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। विवाहिता की शादी 28 मई 2008 में हुई थी। थाना प्रभारी हलिया विश्वज्योति राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।