फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Mon, 13 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के सामने रविवार को अपराह्न दो बजे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। दुर्घटना में वाराणसी के जैतपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक मुबारक खां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

वाराणसी के जैतपुरा निवासी मुबारक खां (32) और नियाज (27) बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सैयदराजा आ रहे थे। जिला चिकित्सालय के सामने एक अन्य बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए युवकों ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक चला रहे युवक मुबारक का सिर डिवाइडर पर रखे गए पत्थर से टकरा गया। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी नियाज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने के कारण घायल युवक आधे घंटे तक अस्पताल में ही तड़पता रहा। उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। उसकी नाजुक हालत देखकर इमर्जेंसी में तैनात चिकित्सक भी परेशान रहे। आधे घंटे के बाद एंबुलेंस आई तब जाकर घायल को वाराणसी ले जाया गया। वहीं पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृत युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed