{"_id":"5c96854ebdec2260e22ac7e4","slug":"171553368398-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव और मारपीट के मामले में 19 को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव और मारपीट के मामले में 19 को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली पर डीजे बजाने को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अशांति फैलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को सभी को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अराजकता और अशांति फैलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
होली के पर्व पर पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर मलहिया बस्ती में शुक्रवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव हो गया था। वहां तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ त्रिपुरारी ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। इस मामले में पथराव करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के बाद अशांति फैलाने के मामले में शनिवार को जेल भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को ही देर रात शाहकुटी में डीजे बजाने पर विवाद हो गया था। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। इसी तरह छित्तमपुर में भी शुक्रवार की रात डीजे बजाने पर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इसमें चार लोगों को पुलिस थाने उठा लाई और मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि कानून किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। माहौल खराब करने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पड़ाव, छित्तमपुर और शाहकुटी में बवाल करने और माहौल खराब करने पर 19 लोगों को जेल भेज दिया गया है।