फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खाना खिलाने की गुहार लगा उड़ाए 50 हजार

खाना खिलाने की गुहार लगा उड़ाए 50 हजार

Fri, 08 Feb 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
खाना खिलाने की गुहार लगा उड़ाए 50 हजार
पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक निजी बैंक में गुरुवार को पैसा निकालने आया युवक उचक्कागिरी का शिकार हो गया। खाना खिलाने की गुहार लगा रहे दो उचक्कों ने उसके जेब से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। खोजने के बाद भी जब उचक्कों का कहीं पता नही चला तो युवक ने कोतवाली में दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परशुरामपुर निवासी अरविंद कुमार यादव बैंक में रुपये जमा करने आया था। उसने बताया कि वह रुपये जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था। उसी समय बैंक में पहले से मौजूद दो अनजान व्यक्ति उसके पास आए और भूखे होने का बहाना करते हुए खाना खिलाने की गुहार लगाने लगे। उनकी गुहार से पसीजकर अरविंद उनके साथ बैंक के बाहर निकल आया। बताया कि कुछ देर बाद दोनों उचक्के वहां से चले गए। इसके बाद उसने जब अपनी जेब टटोली तो पाया कि रुपये गायब हो चुके हैं। इससे बौखलाकर वह दोनों उचककों को खोजने लगा पर उनका कहीं पता नहीं चला। थक हार कर युवक ने कोतवाली में दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed