फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सेंधमारी कर दुकान से 30 हजार नकदी व कपड़े चोरी

सेंधमारी कर दुकान से 30 हजार नकदी व कपड़े चोरी

Tue, 27 Nov 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सेंधमारी कर दुकान से 30 हजार नकदी व कपड़े चोरी
जांच

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक कपड़े के शोरूम में रविवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर 30 हजार नकदी सहित कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने आए दुकानदार ने चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
कपड़ा व्यवसायी लकी जायसवाल का कपड़ा का शोरूम है। रविवार की रात लगभग नौ बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात के लगभग एक बजे दुकान की छत से सीढ़ी के रास्ते नीचे आए चोर दुकान की दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुस गए। चोर दुकान के गल्ले में रखे 30 हजार रुपये नकद सहित लगभग 20 हजार के जींस, शर्ट व अन्य कपड़े चुराकर फरार हो गए। बताया जात है कि चोरों ने आसपास की दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया पर लोगों के जाग जाने के कारण भाग निकले। चोरी की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों के साथ दुकान पर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन



चोरी करने के पहले चोरों ने दुकान के पास शराब भी पी आसपास फेंकी शराब की बोतलें व गिलास कर रहे थे। इसके अलावा सेंधमारी वाली जगह से हथौड़ी, छेनी आदि औजार भी मिले हैं। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही थी कि चोरी से पहले चोरों ने दुकान की रेकी भी की थी क्योंकि दुकान में जिस जगह सेंध लगाई गई थी, उसके पीछे कोई दीवार या रैक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी कैमरे में कैद
चोरों की घटना त दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे की रिकार्डिंग देखने से उसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। एक चोर ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है जबकि दूसरे का मुंह खुला हुआ है।

कोट-
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर भी चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed