फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शीशम के पेड़ से लटकता मिला किसान का शव

शीशम के पेड़ से लटकता मिला किसान का शव

Sun, 07 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शीशम के पेड़ से लटकता मिला किसान का शव

विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक पंपिंग सेट पर शनिवार की सुबह कम्हरियां गांव निवासी नागेंद्र सिंह (56) का शव शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना घरवालों की दी गई। इससे परिवार वालों में कोहराम मच गया और इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के छोटे भाई रणधीर सिंह ने इसे हत्या बताते हुए गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कम्हरियां गांव निवासी किसान नागेंद्र सिंह दो-तीन दिनों से गांव के ही रिंकू सिंह के निजी पंपिंग सेट से अपने खेतों की सिंचाई करने में लगे हुए थे। शुक्रवार की रात में वह पंपिंग सेट पर ही सोए थे। घर वालों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मृतक की पत्नी शैला देवी ने रात का खाना पंपिंग सेट पर ही भेज दिया था। शनिवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो एक छोटे से शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे नागेंद्र सिंह का शव लटकता हुआ देखा तो सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कंदवा थानाध्यक्ष भी हमराहियों संग पहुंचे व आसपास का जायजा लेने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ मृतक के छोटे भाई रणधीर सिंह ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। सूचना पाकर सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय भी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


कंदवा। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय जब मृतक नागेंद्र सिंह के घर पहुंचे तो वहां मौजूद महिलाएं विलाप करने लगीं। सीओ ने घर वालों को ढांढस बंधाया और जल्द से जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
गांव में छाया सियापा
कंदवा। स्थानीय चौराहा के समीप एक निजी पंपिंग सेट पर पेड़ से कम्हरिया गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का शव मिलने के बाद से गांव में सियापा पसरा है। सुबह से देर शाम तक गांव में हूटर बजाती गाड़ियां दौड़ती रहीं। एक जाति विशेष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देने सावधानी बरतते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed