फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीआरपीएफ के जवानों ने पहाड़ी रास्तों को खंगाला

सीआरपीएफ के जवानों ने पहाड़ी रास्तों को खंगाला

Thu, 22 Mar 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवानों ने पहाड़ी रास्तों को खंगाला
विज्ञापन

शिकारगंज। बोदलपुर के ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने की घटना के बाद तीसरे दिन भी पुलिस और सीआरपीएफ ने बुधवार को कांबिंग की। सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन के अधिकारी सुरेंद्र राम ने क्षेत्र का दौरा कर पहाड़ी इलाकों के रास्तों, खोहों, पहाड़ियों की चोटियों तथा नक्सलियों के संभावित मूवमेंट के रास्तों के बाबत चरवाहों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। उन्होंने प्रधान प्रदीप वनवासी के घर पर जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया।

सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी सुरेंद्र राम बुधवार को अपने हमराहियों के साथ बोदलपुर गांव पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के भोका बांध, चिलरहा पहाड़, मोड़वां पहाड़ की उंची चोटियों, पहाड़ी पगडंडियों, जंगली रास्तों पर ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रधान के दरवाजे पर जनचौपाल का आयोजन किया। जिसमें लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ हर तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed