{"_id":"5a0c96434f1c1b59678bc03a","slug":"171510774339-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से सफाइकर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने से सफाइकर्मी की मौत
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेवखर पुलिया के समीप बुधवार को चंदौली से आ रही सवारी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार सफाईकर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने शव को रोक मुआवजा और परिजनों को नौकरी दिलाने की मांग करने लगे।
सेवखर कला गांव निवासी रामकृत राम के दो पुत्र दिनेश और विनोद हैं। बड़ा पुत्र दिनेश (35) बर्थरा कला में सफाई कर्मी पद पर तैनात है। शाम को पांच बजे वह भोजापुर से साइकिल बनवाकर घर वापस लौट रहा था। इसी बीच चंदौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस का पीछा करते हुए सकलडीहा अलीनगर तिराहा के समीप बस को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी दिलाने की मांग को लेकर शव को अस्पताल पर रोक दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक और बस पुलिस के कब्जे में है।
शव देख मां और पत्नी हुई बेसुध
सकलडीहा(ब्यूरो)। सफाई कर्मी दिनेश की मौत की खबर मिलते उसके परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर शव देख पत्नी उषा देवी और माता पार्वती देवी बेसुध हो गयी। वही मृतक का पुत्र अभिषेक, मितेश, राजा और छोटे भाई विनोद का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया।

ं