फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समारोह में सेवा निवृत शिक्षकों को किया सम्मानित

समारोह में सेवा निवृत शिक्षकों को किया सम्मानित

Thu, 09 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
समारोह में सेवा निवृत शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के गुरेरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह व फैयाज अहमद ने मुख्य अतिथि सुशील सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान किया । आयोजकों ने 147 सेवा निवृत्त शिक्षकों को छाता, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा की शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नही होता है। कहा समाज में गुरु का दर्जा सबसे ऊपर होता है। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धानापुर बृजेश सिंह ने कहा क़ि चाहे जो भी परिस्थिति हो शिक्षक हर हाल में अपने कर्तव्य में खरा उतरता है। इस दौरान अजय सिंह, मो. नजमुद्दीन, फैय्याज अहमद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, बनवारी पांडेय, राकेश जायसवाल, जयप्रकाश मिश्र, सुरेंद्र त्रिपाठी, आनंद सिंह, संतोष यादव, महेंद्र पांडेय, अशोक सिंह, अपरबल, मनोज गुप्ता, बिरेंद्र यादव, सत्येंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगदीश सिंह, संचालन मीनाक्षी दीक्षित व् ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed