{"_id":"5bef1531bdec2269960bc4de","slug":"161542395185-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 वांछितों व वारंटियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 वांछितों व वारंटियों को दबोचा
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वांछित, वारंटी, जिला बदर व आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों की धर-पकड़ कर फरमान जारी किया था। इसके तहत 10 थानों ने कार्रवाई करते हुए 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें कई ईनामी बदमाश भी शामिल हैं। शुक्रवार को सभी को पुलिस लाइन में लाया गया, जहां एसपी ने टीम की सराहना की।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में सदर कोतवाली पुलिस ने वाजिदपुर निवासी अदर्शन तिवारी व मुगलसराय ने सतपोखरी से दो वांछित एवं पटेल नगर से एक वारंटी को धर-दबोचा। धानापुर ने एक वांछित व एक वारंटी को गिरफ्तार किया। धीना पुलिस ने सिलौटा के हरपत नट व चिलबुल नट, कंदवा पुलिस ने अमड़ा के एकवारंटी को पकड़ा। चकिया कोतवाली ने ढोढापुर से दो व शिकारगंज से एक वारंटी को पकड़कर जेल भेज दिया। शहाबगंज थाना ने अतायस्तगंज के रविंद्र पांडेय, बलुआ पुलिस ने चार वारंटियों को पकड़ा। बबुरी पुलिस ने दो पुरस्कार घोषित वांछित लवकुश व किशुन चैहान को रामपुर चमरही से पकड़ा। इन दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। वहीं इलिया थाना पुलिस ने सीआरपीसी 151 के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि आगे भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले वांछितों के खिलाफ अभियान चलाकर धर-पकड़ की कार्यवाही की जाएगी।