फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रेन के आगे कूद कर किशोर ने की आत्महत्या

ट्रेन के आगे कूद कर किशोर ने की आत्महत्या

Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूद कर किशोर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत तारापुर गांव के समीप बुधवार की रात में रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज पर ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सैदपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (17) पुत्र रामअवध चौहान के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

आटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले रामअवध का पुत्र प्रदीप ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। बुधवार को दोपहर में किसी बात से घर वालों से नाराज हो गया और साइकिल लेकर घर से निकल गया। देर शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। सुबह कुछ लोग फ्लाईओवर की ओर गए तो युवक का शव देख कर सन्न रह गए। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस बीच भीड़ मौके पर जुट गई। किशोर की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। फ्लाईओवर के नीचे किशोर की साइकिल पड़ी थी। किशोर के शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर के आत्म हत्या करने के मामले में इलाके में चर्चा है। इस संबध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या की है, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed