फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रात में अंडा न देने पर पिता पुत्र ने अंडा विक्रेता को पीटा

रात में अंडा न देने पर पिता पुत्र ने अंडा विक्रेता को पीटा

Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रात में अंडा न देने पर पिता पुत्र ने अंडा विक्रेता को पीटा
स्थानीय कस्बा में सोमवार की रात अंडा न देने पर विक्रेता को गांव के ही पिता और पुत्र ने लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में भर्ती कराया गया है। विक्रेता की तहरीर पर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संजय अग्रहरी सड़क किनारे अंडे की दुकान लगाता है। सोमवार की देर रात संजय दुकान बंद कर घर में सोने चला गया। इस बीच गांव के पिता पुत्र उसके घर अंडा खरीदने पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे। संजय ने अंडा न होने की बात कह कर उन लोगों को वापस लौटा दिया। यह बात पिता पुत्रों को नागवार गुजर लगी। हालांकि धमकी देते हुए तीनों लौट गए। मंगलवार की सुबह जब संजय शौच करने के लिए गांव के सिवान में गया तो घात लगाकर बैठे लोगों ने लाठी डंडे से उसपर हमला कर दिया। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेतावस्था में परिवार वाले उसे शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपितों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed