{"_id":"596e590f4f1c1ba93d8b48a5","slug":"161500403983-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी का डेढ़ लाख रुपया मंदिर के डेयोढ़ी से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलकर्मी का डेढ़ लाख रुपया मंदिर के डेयोढ़ी से चोरी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित हुनमान मंदिर में सोमवार की शाम पूजा करने गए रिटायर्ड रेलकर्मी का रुपयों से भरा बैग चोरों ने उड़ा दिया । रेलकर्मी पूजा करने से पूर्व बैग रखकर पास ही कुंए के पास हाथ पैर धोने गया थे । इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंचे सीओ सदर और कोतवाल ने आसपास के लोगों से पूछताछ की । बाद में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई ।
प्लांट डिपो से सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से रिटायर्ड रेलकर्मी कमला कांत मवई खुर्द में रहते हैं । वर्तमान समय में वे मकान का निर्माण करा रहे है । इस दौरान रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर सोमवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे स्टेट बैंक आफ इंडिया रेलवे स्टेशन शाखा स्थित अपने खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले। इसके बाद उसे एक बैग में रखकर बाजार आ गए जहां पूजा के लिए मिठाई व अन्य समाग्री खरीदने के बाद लगभग साढ़े चार बजे सेंट्रल कालोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे । जहां साइकल खड़ा करने बैग लेकर मंदिर के भीतर गए। जहां गेट के पास बैग रखकर पूजा से पहले हाथ पैर धोने के लिए पास स्थित कुंए पर चले गए । कुछ समय बाद जब लौटे तो बैग वहां से गायब देख उनके होश उड़ गए । बाद में इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी । सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है ।
मुगलसराय । मंदिर के गेट से रुपयों से चोरी हुए बैग के मामले में प्रत्यदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर दो युवक मंदिर के पास आए थे । जिसमें से एक युवक मंदिर के भीतर आया और बैग उठाकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया । लोगों ने आशंका जताई हैं कि रेलकर्मी द्वारा बैंक से रुपये निकाले जाने के दौरान ही चोर उनके पीछे लग गए होंगे ।