फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चार लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

चार लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
चार लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सैयदराजा। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की भोर में चेकिंग के दौरान तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 125 पेटी बांबे स्पेशल व्हिस्की पकड़ी। साथ ही शराब ले जा रहे तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की स्थानीय बाजार में कीमत लगभग चार लाख रुपये है। थाने के एसआई गणेश यादव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बगही गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भोर के चार बजे लगभग पुलिस को चंदौली की ओर से एक पिकअप आता दिखा। पुलिस के रुकने का संकेत करने पर चालक पिकअप की गति तेज कर भागने लगा। इसपर पुलिस ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया। साथ ही उसमें सवार तस्कर को भी धर दबोचा। पिकअप की तलाशी लिए जाने पर पुलिस को उसमें 125 पेटी में 180 एमएल की छह हजार शीशी बांबे स्पेशल व्हिस्की मिली। इसके बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और शराब सहित थाने ले आई। यहां कड़ाई से पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया कि वह शराब बिहार बेचने ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर वाराणसी का मंडुआडीह निवासी रविंद्र कुमार गुप्ता उर्फ चंचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed