{"_id":"5cf18275bdec22071a389cf4","slug":"15593314919-chandauli-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने को लेकर बाराती व ग्रामीणों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीजे पर नाचने को लेकर बाराती व ग्रामीणों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में गुरुवार की रात आई बारात में डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों व गांव की बिंद बस्ती के युवकों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें बस्ती के युवकों ने बाराती पक्ष के आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे उपद्रवियों को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पूरी रात पुलिस फोर्स तैनात रही।
गांव की दलित बस्ती निवासी रामनिवास राम की लड़की रीना उर्फ सोनी की शादी थी। पड़ोस के गांव असना से बारात आई हुई थी। द्वार पूजा के समय डीजे पर नाचने को लेकर गांव की बिंद बस्ती के कुछ मनबढ़ युवक अभद्रता करने लगे। वर के पिता बेचू राम ने जब युवकों को मना किया तो युवक उनसे कहासुनी करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में बाराती पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसके बाद गुरुवार को तो किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी लेकिन पुलिस को सूचना दिए जाने से नाराज बिंद बस्ती के लोग शुक्रवार की शाम रामनिवास के दरवाजे पर चढ़कर गली-गलौज करने लगे। इससे परेशान रामनिवास ने बिंद बस्ती के युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर सुलह-समझौता करने के प्रयास में जुटी रही।