फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक से कुचलकर छह साल के मासूम की दर्दनाक मौत

ट्रक से कुचलकर छह साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Sat, 01 Jun 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर छह साल के मासूम की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

चकिया। कोतवाली अंतर्गत मुजफ्फरपुर ग्राम पंचायत की उसरापर दलित बस्ती के सामने चकिया-अहरौरा मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक से कुचलकर सैयदराजा थाना क्षेत्र के उरगांव निवासी छह वर्षीय मासूम केशव की दर्दनाक मौत हो गई। बालक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। नाराज ग्रामीण उपजिलाधिकारी को बुलाने तथा बालक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। कोतवाली पुलिस के काफी समझाने पर किसी तरह ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया।

सैयदराजा थाना क्षेत्र के उरगांव निवासी बालक केशव अपने ननिहाल कोतवाली क्षेत्र के उसरापर गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर बाद वह अपने पिता राजेश के साथ घर जानेे के लिए गांव के सामने स्थित चकिया-अहरौरा मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक को कुचलने के बाद ट्रक अहरौरा की ओर तेज गति से भाग गया। जिसे सूचना मिलने पर शिकारगंज चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बालक की मौत से आस-पास के ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में मौके पर जुट गए तथा मौके पर उपजिलाधिकारी को बुलाने और मृत बालक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए चकिया-अहरौरा मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर शिकारगंज चौकी इंचार्ज विरेन्द्र सिंह तथा रामपुर चौकी इंचार्ज भूपेशचंद्र कुशवाहा मौके पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों से जाम समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नही माने। सूचना मिलने पर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मृत बालक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed