फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बकाया मांगने पर टेंट व्यवसाई और उसकी मां को पीटा

बकाया मांगने पर टेंट व्यवसाई और उसकी मां को पीटा

Thu, 30 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बकाया मांगने पर टेंट व्यवसाई और उसकी मां को पीटा

विज्ञापन

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बा में बुधवार को बकाया पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने एक टेंट हाउस के दुकानदार व उसकी मां को राड व डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कस्बा में आफताब की टेंट की दुकान है। उसने दो माह पूर्व एक व्यक्ति के यहां किराए पर टेंट का सामान भेजा था। बुधवार को दुकानदार टेंट के किराए का बकाया मांगने गया था। वहां से तो वह खाली हाथ लौट आया। कुछ देर बाद मनबढ़ों के साथ दुुकान पर पहुंचे लोगों ने दुकानदार आफताब (30) और उसकी मां साजिदा निशा (50) को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित टेंट व्यवसायी ने कोतवाली पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी की ओर से विक्की, सत्या और देवनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed