फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   यात्रा के दौरान सेवानिवृत आरपीएफ दरोगा की मौत

यात्रा के दौरान सेवानिवृत आरपीएफ दरोगा की मौत

Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
यात्रा के दौरान सेवानिवृत आरपीएफ दरोगा की मौत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आनंद बिहार से भुवनेश्वर जा रही डाउन 12820 ओडिसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

टाटा नगर निवासी निवासी बालेश्वर सिंह (76) आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे। वे बीमार चल रहे थे उनका इलाज नई दिल्ली में किसी चिकित्सक के पास चल रहा था। बालेश्वर सिंह अपनी पत्नी जानकी देवी के साथ दिल्ली से किसी डॉक्टर से इलाज कराकर वापस लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गया। कोच के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल को दे दिया। शुक्रवार की देर रात स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन के रुकते ही लोको मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की लेकिन तब तक बालेश्वर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। शनिवार की सुबह मृतक का पुत्र रविरंजन सिंह व अन्य परिजन थाने पहुंच गए। परिजनों के अनुरोध व लिखित तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed