फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग, दो मड़ई के साथ जला बंसवाड़ा

शार्ट सर्किट से लगी आग, दो मड़ई के साथ जला बंसवाड़ा

Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो मड़ई के साथ जला बंसवाड़ा

विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर मडई गांव में शनिवार को शार्ट सर्किट के कारण लगी आग में दो मड़ई व बंसवाड़ा जलकर राख हो गए। आग में जलकर मड़ई में रखा अनाज व गृहस्थी का अन्य सामान झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

गांव निवासी श्यामनारायण यादव व बद्दू यादव के मड़ई में शाम के चार बजे के लगभग बिजली के तार में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दोनों घरों के सदस्य कार्य के लिए घर से बाहर गए हुए थे। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने मड़इयों के आसपास लगे बंसवाड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व बलुआ पुलिस को दी। साथ ही स्वयं आग बुझाने में जुट गए। तब तक ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक मड़ई में रखा गेहूं, भूसा, चारपाई व बर्तन आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भुक्तभोगियों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed