फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रैक्टर से टकराकर पलटी कार एक की मौत, दो जख्मी

ट्रैक्टर से टकराकर पलटी कार एक की मौत, दो जख्मी

Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराकर पलटी कार एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
चहनियां । बलुआ थाना अंतर्गत चहनियां धानापुर मार्ग पर शनिवार की रात अनियंत्रित कार ट्रैक्टर से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार सवार बिजली विभाग में कार्यरत लिपिक की मौत हो गई जबकि साथ चल रहे दो संविदाकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। महमूरगंज वाराणसी निवासी चंद्रकेश (38) बिजली विभाग पहड़िया में लिपिक था। वह टांडाकला निवासी बिजली विभाग में संविदा पर नियुक्त अभय कुमार शर्मा (25) और वाराणसी निवासी एक अन्य संविदा कर्मी को लेकर स्विफ्ट डिजायर कार से शनिवार को विभागीय कार्य से धानापुर आया था। शनिवार की रात साढ़े दस बजे तीनों वापस जा रहे थे। कार अभी सेवई का पूरा मोहरगंज के समीप पहुंची थी कि आगे चल रहे ट्रैक्टर से पास लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा कर सड़क के किनारे पलट गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को चहनियां पीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चंद्रकेश को मृत घोषित का दिया जबकि दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed