फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विधायक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने की मांग

विधायक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने की मांग

Sun, 26 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
विधायक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
चंदौली। सपा के पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी संतोष कुमार सिंह से मिला। इस दौरान मतदान के दिन 19 मई को परशुरामपुर में विधायक साधना सिंह व राणा प्रताप सिंह संग भाजपाइयों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं संग दुर्व्यवहार किए जाने व धमकी की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। मांग किया कि तत्काल उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करें।

इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि मतदान के दिन मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 150, 151 व 152 छात्रपति शिवाजी जूनियर हाईस्कूल परशुरामपुर में विधायक साधना सिंह व राणा प्रताप सिंह संग भाजपाइयों ने सपा कार्यकर्ताओं संग दुर्व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं संग मारपीट की। कार्यकर्ताओं द्वारा मुगलसराय थाने पर सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस घटना में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। एसपी संतोष कुमार सिंह ने पत्रक लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जलालुद्दीन, राजकुमार जायसवाल, मोहम्मद यासीन, राजू पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed