{"_id":"5c8fee98bdec2213f4134c44","slug":"151552936600-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर व्यवसायी के यहां चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव के रोशनपुर मोहल्ले में सोमवार की शाम चोरों ने टायर व्यवसायी के घर से नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने पार कर दिए। देर शाम चोरी का पता चलने पर भुक्तभोगी ने जलीलपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी दस्तगीर आलम पड़ाव चौराहे पर पुराना टायर की दुकान चलाता है। वहीं उसकी पत्नी जूही बेगम वाराणसी में शिक्षामित्र की नौकरी करतीं है। प्रतिदिन दस्तगीर जहां दुकान खोलने चला जाता वहीं उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर वाराणसी चली जाती है। सोमवार को भी घर के सभी सदस्य काम पर चले गए थे। इस बीच मौका पाकर चोर घर की चहारदिवारी फांदकर घुस गए। इसके बाद चोरों ने घर के दो कमरों का ताला तोड़ दिया। एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.75 लाख रुपये नकद सहित लगभग ढाई लाख रुपये के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। शाम को घर लौटने पर भुक्तभोगी जब घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर की आलमारी खुली हुई थी और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। पति-पत्नी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित ने जलीलपुर चौकी पर चोरी की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर पर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।