{"_id":"5c34f1cabdec2256b262f2c6","slug":"151546973642-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपों की सीधी टक्कर में पांच घायल, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपों की सीधी टक्कर में पांच घायल, एक रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा कला गांव के पास चंदौली- सकलडीहा मार्ग पर दो सवारी वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इसमें दुर्घटना में वाहन सवार पांच यात्री गंभीर रुप सेघायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मद्द से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मुख्यालय के सकलडीहा रोड स्थित स्टैंड से सवारियों को लेकर एक टैंपों चालक सकलडीहा के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह बर्थरा कला गांव के पास पहुंचा कि सकलडीहा की ओर से आ रहे टैंपों ने टक्कर मार दी। इसमें करी निवासी राहुल (18), लेहरा मड़ई निवासी पवन यादव (20), डिघवट निवासी रामअवतार (45), आलमपुर निवासी धनवंती (26) व प्रतापपुर निवासी ओमप्रकाश (35) गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों वाहनों की टक्कर देखकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की स्थिति चिंताजनक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, वहीं अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।