{"_id":"5bedc378bdec22699b14a3c2","slug":"151542308728-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, सनसनी
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के बर्थरा ताल की नहर में गुरुवार की सुबह अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर और सकलडीहा कोतवाल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दो घंटे तक सीमा विवाद में शव सड़क पर पड़ा रहा। बाद में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय के निर्देश पर सकलडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर बर्थरा ताल में सुबह लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का खून से लथपथ शव उतराया देखा। उन्होंने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना सकलडीहा कोतवाली की सीमा से बाहर होने पर सदर कोतवाली की पुलिस ने शव को ताल से बाहर निकलवाया। वहीं कुछ पुलिसकर्मी मामला सकलडीहा कोतवाली का होने का बताकर सड़क पर शव रखकर इंतजार करने लगे। करीब दो घंटे बाद सीओ त्रिपुरारी पांडेय को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सकलडीहा कोतवाली की पुलिस को फोन कर शव का पीएम कराने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
हत्या की आशंका को लेकर रही चर्चा
बर्थरा ताल के सुनसान नहर में अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और आंखों पर चोट के गंभीर निशान दिख रहे थे और सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था। शव की स्थिति देख ग्रामीण हत्या का आशंका जता रहे थे।