फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग से लाखों की संपति जली

इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग से लाखों की संपति जली

Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग से लाखों की संपति जली

विज्ञापन
नियामताबाद (ब्यूरो)। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली रेलवे गेट के समीप इलेक्ट्रानिक की दुकान में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अगलगी में दुकान में रखे 45 हजार रुपये नकद सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सामान जल कर राख हो गए। फायर ब्रिगेड और आस पास के लोगों की मदद से आग बुझ सकी। भुक्त भोगी ने अराजक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के भरछा गांव निवासी सुरेश मौर्य की इलेक्ट्रानिक की दुकान सिंघीताली रेलवे फाटक के समीप सिंधीताली लंका मार्ग पर है। गुरुवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात के आस पास लोगों ने फोन कर उसे बताया कि उसकी दुकान में आग लग गई। यह सुनकर उसके होश उड़ गए और वह भागा भागा दुकान पर पहुंचा। इसके पहले आस- पास के लोगों की सूचना पर अलीनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आस पास के लोग भी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। सबके प्रयास से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ गई लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। सुरेश के अनुसार दुकान में रखे 45 हजार रुपये के साथ करीब पांच लाख रुपये के टेलीविजन, एलसीडी, पंखा आदि उपकरण जल गए। रमेश ने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों ने उसकी दुकान में आग लगाई है। इस संबंध में उसने थाने में तहरीर भी दी। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताय कि दुकान में आग लगने की सूचना पर अलीनगर थानाध्यक्ष अतुलनरायन सिंह मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

कंदवा (ब्यूरो)। क्षेत्र के असना गांव स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र परिसर में रखे पुआल और उपली में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन मेें दो बजे असना गांव स्थित जच्चा बच्चा केंद्र परिसर में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे । इसी बीच अचानक परिसर में रखे पुआल व उपली में आग लग गई। आग की लपटे देख जच्चा बच्चा केन्द्र में जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जच्चा बच्चा केन्द्र में आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया और पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed