{"_id":"5c705217bdec2229d2398642","slug":"141550864919-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने लात- घूसों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने लात- घूसों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर। चौकी क्षेत्र के बरहन गांव में शुक्रवार को मकान बनवा रहे एक व्यक्ति की पल्सर बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते, पिटाई कर रहे बदमाश भाग निकले। भुक्तभोगी ने मामले में दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव निवासी जमुना बिंद जनौली नहर के पास शुक्रवार को मकान बनवा रहे थे। दोपहर के समय पल्सर पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और जमुना की लात घूसों से पिटाई करने लगे। बदमाशों ने उन्हें कार्य बंद कर देने के लिए भी धमकी दी। मकान बना रहे मजदूरों ने जब यह दृश्य देखा तो जमुना को बचाने के लिए लपके। यह देख बदमाश वहां से भागने लगे। मजदूरों ने बाइक सवार युवकों को ललकारते हुए उनका पीछा किया पर वे भाग निकले। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित सूचना कमालपुर चौकी पर दे दी है। घटना के बाद मकान बनवा रहे जमुना व कार्य कर रहे मजदूरों में भय व्याप्त है।