{"_id":"5c704f36bdec22073e1b63bb","slug":"141550864182-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख की शराब संग सात तस्कर धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 लाख की शराब संग सात तस्कर धराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जनपद पुलिस ने गुरुवार की शाम और मध्य रात में व्यापक पैमाने पर अंग्रेजी शराब की अवैध खेप बरामद की है। जहां क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम मुख्यालय से पांच लाख की शराब संग एक तस्कर को धर दबोचा। वहीं एक शराब तस्कर भाग निकला। वहीं रात के बाद क्राइम ब्रांच व पीडीडीयू नगर पुलिस ने संयुक्त टीम ने छापेमारी कर औद्घोगिक नगर से तीन वाहनों से 17 लाख की शराब संग छह को पकड़ा। एसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस की सराहना की।
एसपी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन कार्यालय में बताया कि चंदौली कोतवाली व क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि बिहार में कार के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मुख्यालय स्थित एक अस्पताल के पास घेरेबंदी कर तस्करों को रोकना चाहा, लेकिन कार चालक वहां से आगे बढ़ गया, जिसे कुछ दूरी पर रोककर पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया। वहीं एक कार का गेट खोलकर भागने में सफल रहा। पुलिस को हरियाणा निर्मित करीब पांच लाख 25 हजार रुपये की शराब बरामद हुई। वहीं दूसरी ओर गुरुवार की रात के बाद क्राइम ब्रांच को पुन: जानकारी मिली कि तीन कार में शराब भरकर उसे बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद मुगलसराय कोतवाली व क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करों को औद्योगिक नगर के पास रोकना चाहा, लेकिन तस्कर गाड़ियों समेत आगे बढ़ गए, जिनको पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस हरियाणा निर्मित 1340 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये बतायी जा रही है। इस दौरान पुलिस के हत्थे छह शराब तस्कर भी लगे। पुलिस ने सभी को जान से मारने, षड्यंत्र करने व आबकारी अधिनियम के साथ ही अन्य सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।