फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास

एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास

Thu, 03 Jan 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास

विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित बसस्टैंड पर लगे एक एटीएम को तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात चोरी का असफल प्रयास किया। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था न किए जाने से चोरों ने यह कोशिश की।

चोरों ने एटीएम में घुसने से पहले बाहर लगे सीसी कैमरे को तोड़ दिया। उनके बाद एटीएम मशीन तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया पर असफल रहे। सुबह मकान मालिक मोहन रस्तोगी टूटा एटीएम देखकर सन्न रह गए। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि एटीएम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक की लिखित तहरीर के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। चर्चा इस बात की भी है कि एक सप्ताह पूर्व भी सीसी कैमरे पर मिट्टी फेंककर चोरी का प्रयास किया गया था। इसकी जानकारी बैंक के अधिकारियों को दी गई थी लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed