फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 23 Mar 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव में गुरुवार की रात फांसी के फंदे से लटक कर सुनीता देवी (28) पत्नी जन्मेजय की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर क आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पहाड़पुर गांव निवासी जन्मेजय पुत्र मातबर यादव की शादी 29 नवंबर 2014 को धानापुर के अहिकौरा निवासी नान्हू यादव की पुत्री सुनीता से हुई थी। दोनों से तीन वर्ष का एक पुत्र शिवम है। गुरुवार की रात सुनीता देवी ने रात 11 बजे अपने कमरे में सोने गई। कुछ देर बाद पति पहुंच कर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बंद मिला। अंदर झांक कर देखा तो सुनीता साड़ी का फंदा बनाकर पंखे की कूंडी से लटकी थी। शोर मचाने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। किसी तरह विवाहिता को नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की सूचना पर मायके से सुनीता के पिता नान्हू यादव भी पहुंच गए। उन्होंने बलुआ थाने में लिखित तहरीर देकर पति, सास और श्वसुर पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। हालांकि किसी कि गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि बलुआ थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed