{"_id":"5c34f1c6bdec2278e1210230","slug":"131546973638-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार व ग्राहकों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार व ग्राहकों में मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के गल्लामंडी स्थित एक कटरे में मंगलवार की शाम मोबाइल बनाने को लेकर दुकानदार व कुछ ग्राहकों में मारपीट हो गई। मारपीट होते ही कटरे में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
उक्त कटरे में आफताब अहमद की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। कुछ युवकों ने एक खराब मोबाइल उसकी दुकान पर बनने को दिया था। बताया जाता है कि युवक दुकानदार पर आरोप लगा रहे थे कि वह न तो दुकानदार उनका मोबाइल बना रहा था और न ही वापस कर रहा था। इससे नाराज ग्राहक अपने कुछ मित्रों के साथ दुकान पर पहुंचा और मोबाइल मांगने लगा। इस बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। ब्यूरो