फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गोली से मृत चीतल का हुआ पोस्टमार्टम

गोली से मृत चीतल का हुआ पोस्टमार्टम

Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोली से मृत चीतल का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

नौगढ़। शिकारियों की गोली से मंगलवार की रात नुनवट जंगल मृत चीतल का पोस्टमार्टम गुरुवार को हुआ। स्थानीय पशु चिकित्सालय में तैनात डा. पंकज कुमार ने रेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम किया। इसके बाद चीतल के शव को वन विभाग के पौधशाला मैदान में दफना दिया गया। वहीं स्थानीय पुलिस ने आरोपी शिकारियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबीश दिया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मंगलवार की रात वनकर्मी रामकृत, हिरामन, मनोज श्रीवास्तव और राममूरत पंडी कंपार्टमेंट के जंगलों में गश्त कर रहे थे। रात्रि के करीब दो बजे गोलियों की आवाज सुनने के बाद वन कर्मी सहम गए और मौके की तरफ रुख कर दिया। जहां उन्होने गोलियों से मृत चीतल का शव बरामद किया। बुधवार को वनक्षेत्राधिकारी विजेंद्र श्रीवास्तव ने नुनवट निवासी महेंद्र सहित तीन अज्ञात के खिलाफ नौगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को स्थानीय पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डा. पंकज कुमार ने मृत चीतल का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद चीतल के शव को स्थानीय पौधशाला मैदान में दफन कर दिया गया। वही थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed