{"_id":"5a31801f4f1c1b97678c1824","slug":"131513193503-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित हुआ आटो नाले मे पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित हुआ आटो नाले मे पलटा
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । नगर स्थित मंडल लोको अस्पताल के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार आटो आनियंत्रित हो गया और एक महिला को धक्का मारते हुए गंदे नाले में जा गिरा। इस दौरान चालक व महिला दोनों ही घायल हो गए। घटना के बाद एकत्र हुई भीड़ ने महिला को मंडल लोको अस्पताल में भर्ती कराया वहीं घायल चालक आटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि आटो चालक पूरी तरह से नशे में धुत था । मौके पर पहुंची पुलिस आटो को नाले में से निकालने में जुटी रही ।
लोको कालोनी निवासियों के अनुसार बुधवार की रात लगभग साढ़े सात बजे चकिया तिराहे से एक आटो तेज गति से लोको कालोनी की ओर आ रहा था। जैसे ही आटो अस्पताल के नजदीक पहुंचा की अचानक वह अनियंत्रित हो गया और कालोनी निवासी शिखा रानी (59) नामक महिला का धक्का मारते हुए गंदे नाले मे घुस गया। बताया कि किसी प्रकार से आटो चालक घायलावस्था में नाले से बाहर निकला और वह नशे में पूरी तरह से धुत था। बाद में लोगों ने घायल महिला को मंडल लोको अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिवार वालों को सूचना दी । इसके बाद जब लोग आटो चालक पर ध्यान देते तब तक वह मौके से फरार हो गया।