{"_id":"5990ab8a4f1c1bb6568b4792","slug":"131502653322-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन डालर, नकदी, जेवरात और नशीला पाउडर संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकन डालर, नकदी, जेवरात और नशीला पाउडर संग दो गिरफ्तार
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गये आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार की रात जमानिया रेलवे स्टेशन से जहरखुरान गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। जीआरपी के हत्थे चढ़े युवकों के पास से नकदी, अमेरिकन डालर, जेवरात और नशीला पाउडर बरामद हुआ। जीआरपी के अनुसार दोनों लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी कर रहे थे।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बीके मौर्य और पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद दीपक कुमार भट्ट के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी जमानिया रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल कर रही थी। रात आठ बजे प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर दो संदिग्ध दिखे। दोनों को पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से नशीला पाउडर मिला। इस पर दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम क्रमश:विनोद डोम और जितेन्द्र डोम निवासी महेवा जमानिया गाजीपुर बताया। बैग की तलाशी लेेने पर 6600 रुपये नकद, 16 अमेरिकी डालर, सोने की अंगूठी, 190 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों लंबे समय से ट्रेनों में चोरी कर रहे हैं। दोनों पर पहले से ही अनेक मुकदमें पंजीकृत हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। कहा कि दोनों यात्रा के दौरान यात्रियों से अच्छा व्यवहार करते और विश्वास में लेकर खाने पीने की सामग्री देते। इसे खाते ही यात्री अचेत हो जाते और दोनों सामान चुरा कर उतर जाते। गिरफ्तारी टीम में एसआई केदारनाथ मौर्य, राजेश कुमार, कांस्टेबल नीरज सिंह,अतीक अहमद,चंद्र प्रकाश,उमेश यादव आदि रहे।