{"_id":"5c5dd2d2bdec224bc62b5294","slug":"121549652690-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। क्षेत्र के नौबतपुर गांव के समीप हाईवे पर शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे बिहार की तरफ से सवारी लेकर आ रही बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। वाहन चालक सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गया। जिससे बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें से दो लोग हालत गंभीर है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बिहार की ओर से बोलेरो गाड़ी सवारी लेकर चंदौली आ रही थी। इस बीच नौबतपुर गांव के पास एक साइकिल सवार सड़क पार करने लगा। इसमें चालक ने वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रक से जा भिड़ा। भिड़ंत इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में आशु सिंह, मुकेश गुप्ता को गंभीर रूप से घायल होने पर एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय चंदौली भेजा गया। वहीं अनूप प्रताप सिंह को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं। मौके से बोलेरो चालक फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को थाने उठा लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।