{"_id":"598a13184f1c1b9c0e8b4820","slug":"121502221080-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल आडियो के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायरल आडियो के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव की सरगर्मियां तेज है। इसी बीच पूर्व ब्लाक प्रमुख पति अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ बंटी सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य पुत्र योगेन्द्र मौर्य के बीच हुए विवाद का आडियो वायरल होने से माहौल गरमा गया है। इसको संज्ञान में लेते हुए एसपी के निर्देेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वायरल आडियो ने दोनों पक्षों की ओर से जमकर गाली गलौज की गई है और पैर तोड़ने से लेकर गोली मारने तक की बात की गई है। इस वायरल आडियो की बात पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्यवाई करने का फरमान जारी कर दिया। कप्तान का आदेश मिलते ही शहाबगंज थानाध्यक्ष अरविंद सिंह सिसौदिया ने ब्लाक प्रमुख पति अनुग्रह नरायण सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य पुत्र योगेन्द्र मौर्य के खिलाफ धारा 504, 506 व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाई में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 13 अगस्त को शहाबगंज ब्लाक प्रमुख का उपचुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराया जाएगा। चुनाव में कोई भी किसी तरह का बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।