फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसडीएम कार्यालय के समीप दुकान से लाखों की चोरी

एसडीएम कार्यालय के समीप दुकान से लाखों की चोरी

Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के समीप दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चंदौली। नगर के बबुरी रोड स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप एक मोबाइल की दुकान में घुसे हौशला बुलंद चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। वहीं सुबह लोग एसडीएम कार्यालय से सटे दुकान में चोरी होने की जानकारी मिलने पर हतप्रभ रहे। वहीं सुचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस भुग्तभोगी रजनीश से जानकारी लेने के बाद वापस लौट गई। रजनीश ने पुलिस को चोरी के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

नगर निवासी रजनीश की बबुरी रोड पर एसडीएम कार्यालय से सटे कटरे में मोबाइल व रिचार्ज की दुकान है। शनिवार की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात गए चोरों ने मौका देखकर शटर के ऊपरी हिस्से से अंदर घुस गए और दुकान में रखे 10 कीमती स्मार्टफोन के साथ ही 20 बेसिक मोबाइल सेट व दुकान में मौजूद मोबाइल के उपकरण भी चुरा ले गए। रजनीश जब रविवार को दुकान पर पहुंचा तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने चोरी की जानकारी आसपास के दुकानदारों को दी। थोड़ी देर में वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। भुक्तभोगी रजनीश ने बताया कि चोर करीब एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन चुरा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली। कोतवाल आशुतोष ओझा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्द ही चोरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed