फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुर्गा पूजा के मद्देनजर एसपी ने की बैठक- अमर उजाला

दुर्गा पूजा के मद्देनजर एसपी ने की बैठक- अमर उजाला

Sun, 14 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के मद्देनजर एसपी ने की बैठक- अमर उजाला

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुर्गापूजा महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार की शाम मुगलसराय कोतवाली में मातहतों व समाजसेवी संगठनों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी से शांति पूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में कई धर्म के लोग पर्व मनाते हैं आपसी सौहार्द किसी भी पर्व के सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान लगातार पंडालों का चक्रमण करते रहे और अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पर्व के दौरान समाजसेवी संगठनों की ओर से लगाए जाने वाले सहायता शिविरों में मदद करने को कहा। वहीं समाजसेवी संगठनों से भी पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा। किसी भी अवांछनीय तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल शिवानंद मिश्रा, एसआई मनोज पांडेय, एसआई मनोज तिवारी व राकेश सिंह सहित विक्की जुनेजा, चंद्रकांत तिवारी, शिवनाथ गुप्ता, आशीष, सागर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed