फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो असलहा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, गए जेल

दो असलहा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, गए जेल

Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दो असलहा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, गए जेल

विज्ञापन
चंदौली/ मुगलसराय। मुगलसराय पुलिस ने बुधवार की रात में गश्त के दौरान दो असलहा तस्करों को पकड़ लिया। इनके पास से 32 बोर के दो तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मऊ जिले के मूल निवासी मुकेश कुमार यादव पुत्र रामचंद्र यादव ग्राम गहना, अजीत कुमार यादव उर्फ गोलू पुत्र सूरज यादव ग्राम सूरजपुर थाना मधुबन, ये दोनों वाराणसी में किराए के मकान प्लाट नम्बर 193 नई बस्ती मंडुवाडीह में रहते हैं और असलहा तस्करी से जुड़े हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को दोनों असलहा बेचने की नियत से मुगलसराय में थे। इसकी जानकारी मुखबीर द्वारा मिली। इस पर स्वाट विभाग की टीम ने प्रभारी निरीक्षक शिवानंद के साथ रात आठ बजे कोयला मंडी में जांच पड़ताल शुरू की । इसी दौरान दोनों पुलिस को देखकर भागने के चक्कर में लग गये। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जांच की गई तो दोनों के पास से एक-एक 32 बोर का पिस्टल व एक-एक कारतूस बरामद हुआ। तस्करों ने बताया कि वे बिहार से असलहा लाकर बेचते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस उन लोगों के यहां भी छापेमारी कर पकड़ने में लगी हुई है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में तेजबहादुर सिंह , राकेश यादव , विनय कुमार तिवारी , विपिन सिंह , अरविंद भारद्वाज, बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed