फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जहरखुरानी गिरोह का एक सदस्य जीआरपी की गिरफ्त में

जहरखुरानी गिरोह का एक सदस्य जीआरपी की गिरफ्त में

Mon, 26 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह का एक सदस्य जीआरपी की गिरफ्त में
मुगलसराय(ब्यूरो)। राजकीय रेलवे पुलिस ने कोतवाली के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवरात के साथ नकदी और पाउडर बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया। मुगलसराय कोतवाली के एसएसआई राजेश कुमार और दिलदारनगर चौकी प्रभारी केदारनाथ मौर्य दिलदारनगर स्टेशन पर शनिवार की शाम साढ़े छह बजे नियमित गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध दिखा। पकड़कर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 40 ग्राम नशीला पाउडर, चांदी की दो जोड़ी पायल, 800 रुपये नकद बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शहनवाज उर्फ सोनू निवासी गोड़सरा गहमर गाजीपुर बताया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने स्वीकार किया है कि वह ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाता था और उनके सामान चोरी कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed