फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विवाहिता ने लगाया मारपीट का आरोप, दी तहरीर

विवाहिता ने लगाया मारपीट का आरोप, दी तहरीर

Fri, 08 Feb 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया मारपीट का आरोप, दी तहरीर
पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के मलोखर गांव की एक विवाहिता ने गुरुवार को अपने देवर, जेठ व उनके दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व वाराणसी के जैतपुरा निवासी नसीम खां से हुई थी। विवाह के दो माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसके पिता मजाउद्दीन से दहेज की मांग करने लगे। इसपर उसने न्यायालय की शरण ली और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद उसके पति को जेल हो गई। आरोप लगाया कि गुरुवार को उसके जेठ जमाल, देवर मुन्ना व उनके रिश्तेदार हसीन और तालिब उसके घर पहुंचे और जबरन उसे ससुराल ले जाने लगे। उस समय घर में केवल उसकी मां परवीन थी। मां के विरोध करने पर उनको भी मारा पीटा। कहा कि चारो उसपर किया गया केस हटा लेने का दबाव भी बना रहे थे। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed