{"_id":"5c880120bdec22141b2b4a68","slug":"101552417056-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अंतर प्रांतीय बाइक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन अंतर प्रांतीय बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने मंगलवार की भोर में डांडी के पास से अंतर प्रांतीय तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, सात चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी संतोष सिंह ने किया। उन्होंने पुलिस टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मुगलसराय पुलिस और जलीलपुर चौकी प्रभारी विपिन सिंह मंगलवार की भोर में डांडी स्थित जैपुरिया स्कूल के पास वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगे। मगर पुलिस टीम ने हल्की मुठभेड़ के बाद उन्हे दबोच लिया। जांच के दौरान पकड़े गए बिहार के औरंगाबाद जनपद के गौतम कुमार, प्रिंस कुमार और सुजीत कुमार यादव ने स्वीकार किया कि उन्होने बाइकों को मुगलसराय से चोरी की थी। तलाशी के दौरान युवकों के पास से दो तमंचा और कुछ कारतूस भी मिले। पूछताछ के बाद युवकों के बताए गए स्थान भगवान अवधूत राम हाल्ट के पास झाड़ियों में से पांच और चोरी की बाइकें मिली। पुलिस टीम में शिवानंद मिश्रा, राजनारायण पांडेय, विपिन सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह, प्रवीण तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, प्रीतम, विनोद सिंह, अरुण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन